संतकबीरनगर, जुलाई 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। रात भर उमस भरी गर्मी के बाद भोर में काले बादलों के साथ हल्की बारिश हुई। रिमझिम फुहारों के साथ तापमान में गिरावट आई, लेकिन धान की फसलों के लिए जिस प्रकार की बारिश की जरूरत हैं उसकी अभी बहुत अधिक कमी बाकी है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, तापमान में तनिक भी कमी नहीं आई। इसकी वजह से लोगों को पूरे दिन गर्मी से परेशान होना पड़ा। देर रात लगभग तीन बजे के बाद से ही आसमान में बादल छाने लगे। चार बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। उसके बाद रिमझिम फुहार पड़ने लगीं। 15 मिनट तक हुई इस बारिश से सुबह का पारा लुढ़क गया। बारिश बंद होने के बाद आसमान साफ हो गया। सुबह चटख धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही पारा चढ़ता ही गया। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। बादलों की आवाजाही के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.