वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शुक्रवार की भोर में सहेली के साथ फूल तोड़ने गई एक लड़की से एक लड़के ने छेड़खानी की। लड़की ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ लड़का फावड़ा लेकर आया और लड़की के सिर पर दे मारा। लहूलुहान लड़की के सिर पर वह दूसरा वार करने ही वाला था लेकिन तभी लड़की की सहेली ने हिम्मत दिखाते हुए फावड़ा पकड़ लिया और चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग दौड़े तो मनबढ़ लड़का फावड़ा छोड़कर फरार हो गए। गांववालों ने घायल लड़की को आनन-फानन में रामकोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद पड़रौना मेडिकल कॉलेज ले गए। बाद में डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यह घटना, कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लड़की की हालत गंभीर बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.