बाराबंकी, जनवरी 13 -- बाराबंकी। भोर व रात में हो रही गलन से राहत नहीं है। हालांकि सुबह से ही धूप हो रही है। दोपहर में अच्छी धूप से मौसम में सुधार हुआ है। भोर में तेज गलन के कारण न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में सुधार होने से खेल मैदान व पार्क गुलजार दिखाई देने लगे हैं। हालांकि ट्रेनों का संचालन अभी भी प्रभावित है। सुबह से निकली धूप: पिछले तीन दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आया है। सोमवार की सुबह से ही धूप निकली। हालांक भोर तेज गलन से लोग कांप उठे। समय में साथ धूप की तीव्रता बढ़ती गई। दोपहर में अच्छी धूप रही। जिससे बच्चों बुजुर्गों व महिलाओं ने छत पर धूप सेंकी और आनंद उठाया। धूप निकलने से खेल मैदान व पार्क भी बच्चों से गुलजार रहे। तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट: मौसम में उतार चढ़ाव का असर तापमान पर भी ...