भदोही, अप्रैल 29 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में हर पल बदल रहा मौसम का मिजाज सेहत पर भारी पड़ रहा है। मंंगलवार की भोर में ठंडी बयार चलने से ठंडक का एहसास हुआ। तड़के लोग सैर पर निकले तो गर्मी से काफी राहत महशूस की। लेकिन दोपहर में 12 बजते ही तीखी धूप से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। ठंडी हवा चलने से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढ़का तो अधिकतम पारा 36 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम का रुख हर वक्त बदल रहा है। सुबह की शुरूआत ठंडी बयार से हुई। नौ बजे तक तो थोड़ा गनीमत था। लेकिन दस बजते ही मौसम का मिजाज अचानक बदला और तीखी धूप व गर्म हवा की थपेड़ों से लोग बेहाल होने लगे। धूप से बचाव को स्कूली बच्चे व महिलाएं छतरी ओढ़कर बाहर निकलीं। धूप का तेवर बढ़ते ही तापमान 36 प्लस पहुंच गया। छोटे बच्चों पर गर्मी का असर दिखने लगा है। छोटे बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.