गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- फुलवरिया। भोरे सीडीपीओ किरण कुमारी को डीएम पवन कुमार सिन्हा ने फुलवरिया सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। निर्देश पत्र मिलने के बाद उन्होंने मंगलवार को फुलवरिया कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यालय कर्मियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। पदभार लेने के बाद उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यालय सभागार में कर्मचारियों की बैठक कर विभिन्न संचिकाओं की जांच की। सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...