गोपालगंज, नवम्बर 4 -- भोरे, एक संवाददाता। भोरे (सु) विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे चुनाव में 426 मतदान केंद्रों पर कुल 3 लाख 37 हजार 127 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 77 हजार 415, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 702 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या केवल 10 है। बीपीएस कॉलेज भोरे को विधानसभा स्तरीय डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। मंगलवार को यहां मतदान कर्मियों ने योगदान भी कर लिया। बताया जाता है कि भोरे विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो सके। विधानसभा क्षेत्र के जगतौली, पगरा और भागीपट्टी समऊर इलाके यूपी-बिहार सीमा से जुड़े होने के कारण विशेष न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.