गोपालगंज, फरवरी 1 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने स्मैक के अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए शनिवार की शाम को 150 ग्राम स्मैक, एक बाइक और छह मोबाइल फोन के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पांच अन्य लोगों सहित कुल 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार को शनिवार को सूचना मिली थी कि लखराव मार्ग से स्मैक तस्कर गुजरने वाले हैं। इसके बाद लखराव पुलिया के पास वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ने पर उसके पास से 1.6 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद हुआ। उसकी पहचान सीवान जिले के नवतन थाना क्षेत्र के पचलखी बाजार निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में गोलू कुमार ने भोरे के अभिमन्यु साह से स्मैक खरीदने की बात बताई। इसके आधार पर पुलिस ने इमलिया मंदिर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.