गोपालगंज, मई 20 -- भोरे, एक संवाददाता । भाजपा की सिसई मंडल कार्यकारिणी का गठन कर एक अध्यक्ष के अलावे छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री व एक कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही मंडल के अंतर्गत छह पंचायतों के अध्यक्ष के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बलिराम सिंह कुशवाहा, दिनेश वर्णवाल, मुन्ना कुशवाहा, चिरैया देवी, प्रमिला देवी व सूर्यबली यादव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रविकांत पांडेय व हरेराम कुशवाहा महामंत्री और राजीव रंजन सिंह, मुन्नी देवी, कामेश्वर पांडेय, चांदमती देवी, सत्येंद्र कुमार व विद्यावती देवी मंत्री और अवधेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सिसई पंचायत में पंकज कुमार सिंह, गोपालपुर में हरीभूषण गिरि, बगहवां मिश्र में सूचित कुमार सिंह कुशवाहा, लामीचौर में रमेश चौरसिया, डोमनपुर में शैल...