गोपालगंज, फरवरी 21 -- भोरे, एक संवाददाता। शनिवार को माले कार्यकर्ताओं ने यूजीसी गाइडलाइंस लागू करने की मांग को लेकर भोरे में विरोध मार्च निकाला। मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू होकर भोरे के विभिन्न मार्गों से होते हुए चारमुहानी पर पहुंचकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता सुभाष पटेल ने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में जातीय भेदभाव के खिलाफ यूजीसी एक्ट लाया गया है, लेकिन इसका विरोध करते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज कर दिया है। इस पर 19 मार्च को सुनवाई होनी है। प्रताड़ना के कारण ही रोहित बेमुला और पायल तन्वी ने आत्महत्या की थी। इसके खिलाफ कानून बन रहा है तो कुछ मुट्ठीभर ताकतें विरोध पर उतर आई हैं। सभा को ऐपवा जिला अध्यक्ष सीता पाल, जिला कमिटी सदस्य राघव प्रसाद, कमलेश प्रसाद, अर्जुन सिंह, प्रमोद कुशवाहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.