गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- भोरे,एक संवाददाता। स्थानीय थाने के रामपुर टोला पंडितपुरा में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए। मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें 20 नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। एक पक्ष से प्राथमिकी श्रीराम सिंह ने दर्ज कराते हुए कहा है कि हरिकृष्ण सिंह, धर्मेंद्र सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडा, फरसा व दाब से लैस होकर आए और मेरी खतियानी जमीन पर कब्जा करने लगे। इसका वीडियो बनाने पर चाचा की बेटी अमृता कुमारी को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां नीला देवी के अलावा लक्ष्मी देवी, आशा देवी, गौतमी देवी, मीरा देवी और रमाशंकर सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि जाते समय...