गोपालगंज, जनवरी 8 -- भोरे। स्थानीय थाने के पांडेय चकिया गांव में गाली गलौज और मारपीटकर एक युवक को जान से मारने की धमकी दी गईं। मामले को लेकर गांव के दुर्गेश पांडेय ने इमिलिया गांव के भुवाल गुप्ता और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कहा है कि भुआल गुप्ता ने उनके छोटे भाई से जबरदस्ती डेढ़ कट्ठा जमीन लिखा लिए हैं,जिसकी चौहद्दी भी गलती है। इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। ------- फर्नीचर दुकान से मशीन सहित एक लाख रुपए की लूट भोरे। स्थानीय थाने के पांडेय चकिया गांव में स्थित एक फर्नीचर की दुकान से चार मशीनें और एक लाख रुपए जबरदस्ती निकाल लिए गए। मामले को लेकर दुकान के मालिक इमिलिया गांव के भुआल गुप्ता ने पांडेय चकिया के भावेश पांडेय, राजेश पांडेय, राजन पांडेय और कवलरही गांव के भरत सिंह व अवधेश भगत के खिलाफ प्राथमि...