गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के चकरवा खास फुलवारी टोला में रविवार को मारपीट कर महिला सहित पांच लोगों को जख्मी कर दिया गया। सड़क पर रखे बालू पर गाड़ी का पहिया चढ़ जाने के मामूली विवाद में लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला किया गया। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल भोरे में चल रहा है। मामले को लेकर गांव के खलील साह ने थाने में 11 लोगों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि खलील साह के घर के पास सड़क पर बालू रखा हुआ था। रविवार की सुबह मुर्गा लदी गाड़ी का चक्का बालू पर चढ़ गया, जिससे बालू बिखर गया। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के 11 लोग लाठी, डंडा व लोहे के रॉड से लैस होकर आए। इन लोगों ने खलील साह की पतोहु हिना खातून , पुत्र इरफान साह, आफताब साह, बेचू अंसारी और सद्दाम को लोहे की रॉड से मारकर जख्म...