गोपालगंज, सितम्बर 1 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय विधायक सह सूबे के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रविवार को प्रखंड के विभिन्न बाजारों का दौरा कर व्यापारी वर्ग और आम जनता से संवाद किया। उन्होंने डूमर नरेंद्र, महरादेउर, कोरेया, छठियांव मथौली, पाखोपाली, खोरही, सिसई, लालाछापर, कावे, लामीचौर, हुस्सेपुर और भोरे बाजार का भ्रमण किया। इस क्रम में उन्होंने सरकार द्वारा कराए गए कार्यों और क्षेत्र में विकास की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी। आम लोगों ने भी अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष वृंदा सिंह कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, संतोष सिंह, डबलू तिवारी, मुकेश राम, मोहन सिंह और अवध बिहारी सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.