गोपालगंज, मई 26 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के बसदेवा गांव से बाइक सहित एक युवक लापता हो गया है।लापता युवक गांव के हरिश्चंद्र सिंह का पुत्र बृजेश कुमार है। बताया जाता है कि बृजेश सोमवार की सुबह इनवर्टर खरीदने के लिए बाइक से भोरे बाजार के लिए निकला था। लेकिन, देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। उनका कहना है कि बृजेश के पास पैसे थे और वह बाइक से था, ऐसे में आशंका है कि किसी ने लालच में आकर उसका अपहरण कर लिया हो। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों से युवक का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.