गोपालगंज, जनवरी 3 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के 20 दिन पुराने मामले में दो अप्राथमिकी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में कटेया थाने के रूपी बगही गांव का विरज कुमार व धर्मकता गांव का दिलीप कुमार साह शामिल है। दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। मालूम हो कि गत 14 दिसंबर को थाने के शुकुल डूमर गांव के प्रेम कुमार सिंह की बाइक भोरे सब्जी मंडी से चोरी हो गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...