गोपालगंज, फरवरी 20 -- भोरे। शुक्रवार की दोपहर को भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर चारमुहानी के पास भीषण जाम लग गया।सड़क के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इस जाम में एंबुलेंस, स्कूली बसें, यात्री वाहन और मालवाहक गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। जिससे राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि सड़क पर ढलाई होने के कारण एक लेन बाधित है। जिस कारण देखते ही देखते दूसरे लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम से पैदल चलने वाले लोगों तक को रास्ता नहीं मिल पा रहा था। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...