गोपालगंज, जुलाई 16 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय भाकपा माले कार्यालय पर बुधवार को इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया गया। जिसमें माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संस्था है और संविधान के प्रति जवाबदेह है, न कि सरकार के प्रति। लेकिन हाल के दिनों में आयोग सरकार के प्रति जवाबदेह बनता जा रहा है। यह चिंताजनक है। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समय सीमा अब महज एक सप्ताह शेष है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर जांच करेंगे कि किसका एसआईआर फॉर्म भरा गया है और किसका नही।, साथ ही यह भी देखा जाएगा कि किनके पास पहचान पत्र है। जिनके पास पहचान पत्र नहीं है, उन्हें निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम को माले के प्रखंड सचिव सुभाष पटेल, लालबहादुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.