गोपालगंज, फरवरी 5 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, पंकज चंद्र वर्मा की अदालत ने भोरे थानाध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जाता है कि भोरे थाना कांड संख्या 29/2020 के फरार आरोपित योगेंद्र राम एवं प्रमोद यादव की गिरफ्तारी को लेकर न्यायालय द्वारा वारंट, इश्तेहार तथा कुर्की का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद न तो आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकी और न ही कुर्की की कार्रवाई की गई। मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने थानाध्यक्ष से कारण पृच्छा करने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अ...