बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- पुलिस के जनता दरबार में लोगों ने उठायी मांग नगरनौसा थाना में हिलसा डीएसपी ने लगाया दरबार फोटो : नगरनौसा डीएसपी-नगरनौसा थाना में सोमवार को लोगों की समस्या सुनतीं हिलसा डीएसपी शैलजा। नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय थाना में सोमवार को हिलसा डीएसपी शैलजा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों की समस्याओं का ऑन दी स्पॉट निपटारा किया गया। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। ग्रामीणों ने भोभी गांव में पुलिस चौकी स्थापित करने और नगरनौसा-बडीहा रोड पर सब्जी बाजार व टेम्पो स्टैंड को अलग-अलग करने की मांग की। डीएसपी ने कहा कि पुलिस व आमलोगों के बीच संबंध को बेहतर बनाने व आपसी संवाद स्थापित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जनता दरबार में सबसे अधिक आवेदन भूमि-विवाद से संबंधित मिलें। भूमि विवाद ...