मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर हूटर बजाकर लग्जरी कार सवार छात्रों ने जमकर हुडदंग किया। युवकों ने कार की खिडकी से बाहर निकलकर डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर हूटर बजाने वाली दो गाडियों को सीज कर दिया, जबकि नौ गाड़ियों के चालान काटे। वायरल वीडियो में 11 गाड़ी भोपा रोड से गुजर रही हैं। इनमे दो गाड़ियों से हूटर बजाए जा रहे हैं, जबकि अन्य गाड़ियों में कुछ युवक खिड़की पर बैठकर डांस कर रहे हैं। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी गाडियों की पहचान कर ली गई है। कार सवार सभी युवक शहर के एसडी मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र हैं। प्लासा होटल में कार्यक्रम से वापस लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.