मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- थाना भोपा पर गुरुवार को शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रमजान व आगामी होली के पर्व पर शान्ति व भाईचारे को क़ायम करने के उद्देश्य को लेकर बात की गयी। एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती ने कहा की त्यौहार आस्था व ख़ुशी के साथ मनाये।त्योहारों पर आपसी भाईचारा क़ायम करें। गलत बात का समर्थन बिलकुल न करें। अच्छे व्यवहार से समाज को शालीन व सभ्य तथा मज़बूत बनाने मे सहयोग प्रदान करें। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने कहा की त्योहारों पर कानून का उलंघन बिलकुल न करें,सोशल मीडिया के दुरपयोग से बचें। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने शान्ति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद शर्मा, अजय कृष्ण शास्त्री,प्रधान भोपाल सिंह,सुनील कुमार,बलविन्द्र सिंह,शौकीन प्रधान,साजिद प्रधान,विकास सहरावत...