मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भोपाल के एक बड़े फल कारोबारी ने बुधवार को कांटी के लीची व्यापारी को बड़ा आर्डर दिया है। शहबाजपुर के व्यापारी बबलू शाही ने बताया कि भोपाल के कारोबारी ने कांटी के लीची बागानों का निरीक्षण करने के बाद आर्डर दिया है। उनसे करार हुआ है कि 20 मई से प्रतिदिन सड़क मार्ग से 45 क्विंटल लीची भोपाल भेजनी है। यह करार पूरे सीजन तक रहेगा। शुरू में शाही लीची और इसके बाद चाइना लीची भेजी जाएगी। लीची की कीमत भोपाल भेजने से एक दिन पूर्व की रहेगी। जैसा बाजार भाव रहेगा उसी के अनुसार लीची की कीमत रहेगी। इधर, मीनापुर के व्यापारी सुबोध कुमार ने बताया कि हमारे यहां 17 मई से लीची की तुड़ाई होगी। उसी दिन से प्रतिदिन दिल्ली भेजी जाएगी। वहां से व्यापारियों का ऑर्डर आना शुरू हो गया है। इधर, लखनऊ के मोही ग्रुप के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.