भोपाल, अप्रैल 9 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इसके पीछे की वजह भीषण गर्मी है। प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में हैं। राजधानी में भी पारा 41 डिग्री पार चला गया है। ऐसे में भोपाल कलेक्टर ने आदेश दिया है कि सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में दोपहर 12 बजे के बाद कक्षाएं नहीं चलेंगी। हालांकि यह आदेश केवल 8वीं तक की क्लासों के लिए जारी किया गया है। भोपाल के शिक्षा अधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद आदेश जारी किया है कि आठवीं तक की कक्षाएं 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी। कलेक्टर ऑफिस द्वारा यह फैसला भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है। क्योंकि, मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने आज राज्य के 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया था। पारा भी 43 डिग्री पार जा चुका था। इसके चलते बच्चों को सतर्क और सुरक्षित रखने के लिए ये कदम उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.