भोपाल, मार्च 4 -- हाल ही में हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में दुल्हन सी सुंदर नजर आने के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आने वाले दिनों में एकबार फिर बदली-बदली सी नजर आएगी। इस दौरान शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए आपको प्रदेश के महान प्रतापी राजाओं से जुड़ी यादें ताजा हो जाएंगी। दरअसल, मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार भोपाल के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनवाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को जानना और लोगों को उस दौर की यादों से जोड़ना है। इस दौरान राजा विक्रमादित्य, राजा भोज आदि महान राजाओं के नाम पर ये द्वार बनाए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 'मध्यप्रदेश और भोपाल की पहचान हमारे अपने यहां के वीर-प्रतापी शासकों से रही है। सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 साल पहले चक्रवर्ती शासक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.