भोपाल, जनवरी 15 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के बेरसिया इलाके में बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 10 घायल भी हुए हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए बेरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि नर्मदापुरम की ओर जा रही पिकअप और नर्मदापुरम से मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्टर-ट्रॉली की भोपाल जिले की बेरसिया तहसील के बाहरी इलाके में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन में सवार सिरोंज निवासी मुकेश अहिरवार (40), बबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के अशोकनगर में 3 मंजिला होटल पर चला बुलडोजर, क्या है प...