रांची, फरवरी 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस नई ट्रेन को टोरी, लोहरदगा, रांची, मेसरा, बरकाकाना मार्ग से परिचालित किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। इस संबंध में पश्चिम-मध्य रेलवे, जबलपुर के उप महाप्रबंधक मनीष पटेल द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्तावित मार्ग पर इस ट्रेन के संचालन के लिए पूर्व-मध्य रेलवे व दक्षिण-पूर्व रेलवे ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द की इसकी समय-सारिणी जारी की जा सकती है। इस ट्रेन को उक्त मार्ग से चलाने का प्रस्ताव दक्षिण-पूर्व रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी के आग्रह पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि दोनों रेल जोन की सहमति प्राप्त होने से इस दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है। इस जन हितकारी निर्णय के लिए पश्चिम-मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक सहित संबंधित सभी रे...