गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल के बैचलर ऑफ अर्बन प्लानिंग के 6वें सेमेस्टर के छात्रों ने गोरखपुर में अध्ययन दौरे के दौरान शहर के शहरी विकास का जायजा लिया। समूह के साथ फैकल्टी सदस्य डॉ. गौरव वैद्य और सुश्री अपूर्वा भी आए हैं। छात्र विकसित गोरखपुर 2047 के विज़न पर कार्य कर रहे हैं और महानगर के वर्तमान शहरी विकास की स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं। शुक्रवार को 25 छात्रों के इस दल ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ बैठक की। इसके पूर्व गुरुवार को उन्होंने एसपी सिटी और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव और अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की। टीम नागरिकों के साथ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कर रही है। शुक्रवार की बैठक में नगर आयुक्त ने गोरखपुर नगर निगम के स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध भविष्य की ओर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.