भोपाल, फरवरी 6 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में राह चलती युवतियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले एक इनामी बदमाश को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि आरोपी 'सीरियल कटर' की तलाश में पुलिस ने लगभग 900 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और लगभग 600 पुराने बदमाशों से पूछताछ की, इसके बाद लगभग 100 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब जाकर सफलता उनके हाथ लगी। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की बाइक का नंबर मिल गया था। उसी के जरिए वह आरोपी तक पहुंच सकी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) अवधेश गोस्वामी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि आरोपी की पहचान सागर जिले के राहतगढ़ निवासी देवेन्द्र अहिरवार (37) के...