गोपालगंज, फरवरी 24 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड की भोपतापुर पंचायत में पैक्स के मतदाताओं की सूची प्रकाशित कर दी गई है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि यह प्रकाशन आयोग के निर्देशानुसार किया गया है। पैक्स में कुल 2,157 मतदाता शामिल हैं। विदित हो कि पिछले वर्ष हुए पैक्स चुनाव के साथ ही भोपतापुर पंचायत की पैक्स का चुनाव भी होना था। लेकिन तकनीकी कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद चुनाव की संभावना प्रबल हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...