रामपुर, सितम्बर 30 -- क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा चमरव्वा मंडल कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में पहला कदम है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को भी अपना अमूल्य योगदान देना होगा।इस दौरान जीएसटी सुधार से नागरिकों को होने वाले फायदों की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी लिया गया।कार्यशाला में कान्ता प्रसाद लोधी,शिशु पाल लोधी,भूकन लाल लोधी,राम औतार लोधी...