मधुबनी, फरवरी 2 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बेला देवड़ा गांव की हत्या की घटना को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। बेला देवड़ा गांव के उपेंद्र यादव ने बाबूबरही थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बीते सप्ताह उनकी मां के भोज कार्यक्रम में गांव के ही कुछ युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की । विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट हुई। आरोप है कि बाद में दबंग युवकों ने उनके आंगन में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। इसी रात उनके भांजे अभिनन्दन यादव, पिता त्रिभुवन यादव, निवासी बगेवा, थाना अंधरामठ रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पीड़ित ने ढुनमा यादव, दुर्गेश यादव सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बाबूबरही थाना कांड संख्या 67/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्त...