मुजफ्फरपुर, नवम्बर 26 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। देवरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में 22 नवंबर को शादी के भोज में कचौड़ी नहीं मिलने पर दबंगों ने वधू पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कई कुर्सियां तोड़ दीं। मामले को लेकर अनिल महतो ने मंगलवार को थाना में शिकायत की है। अनिल महतो ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर को भतीजी की शादी थी। आसपास के लोगों को भोज का न्योता दिया था। कचौड़ी बनने में दस मिनट विलंब होने पर आगंतुकों को चावल खाने के लिए आग्रह किया, इतना कहते ही लोग आक्रोशित हो गए। कुर्सी-टेबल तोड़ने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उक्त दबंगों ने बारात को दरवाजे पर आने से रोक दिया। इसके बाद किशनौटा टोला होकर बारात को दरवाजा पर लाया गया। अनिल महतो ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर को दबंगों ने मेरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.