अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय मखदूमपुर शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर में तिथि भोज का आयोजन हुआ। भोज में छात्र-छात्राओं के साथ पंक्ति में बैठे अफसरों ने भोजन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार पटेल, जिला समन्वयक एमडीएम सत्य प्रकाश मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार मिश्र के साथ सभासद अरविन्द कुमार, एसएमसी अध्यक्ष रीना देवी, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन पंकज कुमार उपाध्याय, प्रधानाध्यापक उपेन्द्र प्रताप सिंह भोज चखा। नामांकित 190 के सापेक्ष 152 बच्चे उपस्थित रहे।। उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन मीनू के अनुसार पौष्टिक के आहार साथ निर्धारित दिनों के फल व दूध का वितरण होता है। कभी कभी मध्याह्न भोजन में सदस्यों को आमंत्रित किया जाता है। मौके पर खुशी, संध्या चतुर्वेदी, कंच...