मुंगेर, नवम्बर 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता। हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर गांव में गुरूवार की देर रात शादी समारोह में भोज का खाना बनाने के दौरान गर्म पानी का टब पलट जाने से 02 लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे 52 वर्षीय नरेश महतो और 55 वर्षीय चुनचुन महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार नरेश महतो 30 प्रतिशत जबकि चुनचुन महतो 10 प्रतिशत झुलसा है। सदर अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। चुनचुन महतो ने बताया कि गांव में लड़की की शादी थी। गांव के कुछ लोग मिल कर शादी के भोज का खाना बना रहे थे। अचानक चूल्हा पर रखा गर्म पानी का टब पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...