नई दिल्ली, फरवरी 24 -- धार के विवादित भोजशाला विवाद में एएसआई की सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया कि विवादित स्थल पर धार के परमार राजाओं के शासनकाल की विशाल संरचना पहले से थी। रिपोर्ट से एक ओर जहां हिंदू पक्ष उत्साहित है वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय ने एएसआई की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने इस रिपोर्ट पर सोमवार को सभी पक्षकारों को दो हफ्तों में अपनी आपत्तियां, राय, सुझाव और सिफारिशें पेश करने को कहा और अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की। पक्षकारों के मुताबिक 2,000 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया कि प्राप्त स्थापत्य अवशेषों, मूर्तिकला के टुकड़ों, साहित्यिक ग्रंथों वाले शिलालेखों की बड़ी शिलाओं, स्तंभों पर नागकर्णिका शिलालेख आदि से संकेत मिलता है कि इस स्थल पर साहित्यिक और शैक्षिक गतिविधियों से स...