रांची, सितम्बर 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के नए मुख्य सचिव अविनाश कुमार की गिनती राज्य के तेज-तर्रार आईएएस अफसरों में होती है। 1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद बिहार कैडर आवंटन होने पर अविनाश कुमार ने अपने प्रशासनिक सफर की शुरुआत संयुक्त बिहार के भोजपुर जिले से की। भोजपुर में बतौर एसडीओ योगदान दिया। इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम में डीडीसी रहे। संयुक्त बिहार में बेगुसराय, देवघर व लखीसराय जिले में डीसी रहे। राज्य निर्माण के बाद उन्हें झारखंड कैडर आवंटित हुआ तो दूसरी बार वह देवघर के डीसी बने। बाद में दुमका और रांची में भी वह डीसी रहे। झारखंड में कई महत्वपूर्ण विभागों में उनकी पोस्टिंग रही। वर्तमान में वह ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के प्रभार में तैनात थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.