मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में दो बदमाश आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू के मुठभेड़ में ढेर के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। नगर मजिस्ट्रेट इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति इस मुठभेड़ के संबंध में अपना बयान या साक्ष्य देना चाहता है तो आगामी 8 जनवरी को उनके कार्यालय में आकर दे सकता है। थाना कटघर क्षेत्र के बरवाला माजरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हाजी जफर ने इसी साल 27 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि था कि उनसे फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जिसके बाद रंगदारी मांगने वाले आरोपी आसिफ उर्फ टिड्डा और उसके साथ दीनू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 10 नवंबर को भोजपुर क्षेत्र में मेरठ के रसीद नगर आसिफ उर्फ टिड्डा और मेरठ के सरुरपुर क्षेत्र क...