आरा, जनवरी 15 -- - बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान का जिलेभर में आयोजन - डीएम के आदेश पर जिले के प्रत्येक प्रखंड में आयोजन किया गया - बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ओर से कार्यक्रम आयोजित आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के अलग-अलग प्रखंडों में पांच हजार कन्या माताओं को गुरुवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड से लेकर जिला और अनुमंडल स्तर के अधिकारी मौजूद थे। जिला प्रशासन की ओर से बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान का आयोजन जिलेभर में किया गया। डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर जिले के प्रत्येक प्रखंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से एक नई पहल की शुरुआत इस वर्ष की गई है। इसे बेटी जन्मोत्सव- कन्या रत्न सम्मान अभियान का नाम दि...