मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- भोजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर में दुकान में चोरी का विरोध करना पूर्व प्रधान को महंगा पड़ गया। स्कार्पियो से आए चोरों ने पूर्व प्रधान को तमंचों की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। चीख-पुकार सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने एक चोर को दौड़ाकर दबोच लिया, जबकि तीन मौके से भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए चोर को बंधक बनाकर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूर्व प्रधान ने भी जिला अस्पताल में अपना उपचार कराया। देर शाम होश में आने पर पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फरार साथियों के नाम बताए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.