मुरादाबाद, जनवरी 30 -- मुरादाबाद रामनगर हाईवे पर भोजपुर के गुमशुदा शख्स का शव शुक्रवार को नहर में उतराता मिला। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शब को सील करके पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा दिया। अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हमीरपुर गोधी निवासी अख्तर अली पुत्र मोहम्मद जान (45) 27 जनवरी की शाम दुकान का सामान खरीदने के लिए रामपुर दोराहा गया था लेकिन घर वापस नहीं आए। 28 में थाना प्रभारी संजय कुमार ने अख्तर अली की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी मोबाइल की लोकेशन निकालने के लिए एसएसपी को पत्र भेजा, जिसकी जांच में जुटे उप निरीक्षक अजीत कुमार ने अख्तर अली की अंतिम लोकेशन ग्राम सेहल के पास देखी, तब से मोबाइल बंद था लेकिन शुक्रवार दोपहर खेतों पर काम कर रह...