मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में कैद रहे। कई स्थानों पर लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव तापते देखा गया। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम रही। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई और उन्हें सड़कों पर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। किसानों के मुताबिक,घना कोहरा फसलों के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है, जिससे उनकी पैदावार बेहतर होने की संभावना है। हालांकि इस कोहरे से लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। नगरवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष फरखंदा जबीं भोजपुर और ग्राम प्रधान पीपलसाना से प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.