निज संवाददता, दिसम्बर 13 -- बिहार के भोजपुर जिले के घनगाई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कोहरे की वजह से एक के बाद एक चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा जगदीशपुर-देवराढ़ पथ पर सुबह करीब 5 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि घने कुहासे की वजह से अनाज से लदा हुआ एक ट्रक धीरे-धीरे चल रहा था। उसी के पीछे बाकी गाड़ियां टकराती चली गईं। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले अनाज से लदे ट्रक को एक खाली ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। फिर पीछे से आ रही एक क्रेन ने उन्हें ठोकर मार दी। फिर उसके पीछे एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर टकरा गई। लगभग 15 मिनट के भीतर कुल चार वाहन एक के बाद एक पीछे टकराते चले गए। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी गाड़ियां एक ही दिशा में चल रही थीं। यह भी पढ़ें- लड़की के चक्कर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.