मुरादाबाद, मई 26 -- मुरादाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के सख्त निर्देश पर हर रोज अवैध निर्माणों को ध्वस्त व सील करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को एमडीए ने संजय कुमार द्वारा भोजपुर क्षेत्र में लगभग 350 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। खास बात यह कि नोटिस दिए जाने के बाद भी अवैध निर्माण किया जा रहा था। उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.