मुरादाबाद, मई 22 -- बीजना गांव के जंगल में गुरुवार को 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा। अचानक हुई मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीजना निवासी राजपाल का पुत्र राजेश 26 वर्ष सुबह घर से निकला था, सुब दस बजे उसका शब वीरू के खेत में पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक पंकज राठी ने थाना प्रभारी को सूचना दी । मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को सील करके पोस्टमार्टम करने के लिए जिला मुख्यालय भेजा। जहां पर उसके बिसरे को सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, अचानक हुई मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.