आरा, फरवरी 19 -- -जिले के 95 भट्ठा संचालकों ने जमा कर दिया है वर्ष 2025-26 का रॉयल्टी टैक्स -खनन विभाग की ओर से केस और नीलाम पत्र मुकदमा दायर करने की तैयारी आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के अधिकतर ईंट भट्ठा संचालकों की ओर से इस साल का स्वामिस्व (रॉयल्टी) अब तक जमा नहीं किया गया है। ऐसे भट्ठा संचालकों पर खनन विभाग की ओर से एफआईआर के साथ नीलाम पत्र मुकदमा की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। खनन पदाधिकारी के अनुसार मार्च के अंत तक चालू वित्त वर्ष 2025-26 का बकाया रॉयल्टी जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई निश्चित है। रॉयल्टी की राशि जमा करने में देर होने पर जुर्माना की राशि बढ़ती जा रही है। जिले में कुल 187 ईंट भट्ठा चलाये जा रहे हैं। इनमें अब तक 95 भट्ठेदारों ने रॉयाल्टी की राशि जमा कर दी है। वहीं 92 ऐसे भट्ठेदार हैं, जो इस ...