आरा, नवम्बर 2 -- -आरा विधानसभा सीट पर भाजपा और भाकपा माले के प्रत्याशी हैं एमए पास -अगिआंव सीट पर भाजपा प्रत्याशी एमए पास तो माले उम्मीदवार एलएलबी -तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी इंटर पास तो माले के प्रत्याशी हैं नन मैट्रिक आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में इस बार के विधानसभा चुनाव में दो मुख्य गठबंधनों की ओर से चुनावी मैदान में चार बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं। इनमें पांच सीटों पर भाजपा तो चार सीटों पर राजद के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाकपा माले तीन तो जदयू दो सीटों पर मैदान में है। इन चार मुख्य दलों की ओर से नन मैट्रिक से लेकर एमए और एलएलबी तक की डिग्री वाले को प्रत्याशी बनाया है। आरा सीट पर दोनों मुख्य दल भाजपा के संजय टाइगर और भाकपा माले के प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी एमए पास हैं। वहीं अगिआंव सीट पर भी भाजपा ...