आरा, नवम्बर 14 -- -संदेश, शाहपुर, अगिआंव और आरा में पहली बार जीत विधानसभा पहुंचे भाजपा-जदयू के प्रत्याशी -15 साल बाद जगदीशपुर में जीते श्रीभगवान, बड़हरा और तरारी में वर्तमान विधायक को मिली जीत जयप्रकाश सिंह आरा। भोजपुर की सात में से चार विधानसभा सीटों पर नये चेहरे को जीत मिली है। वहीं दो वर्तमान विधायकों को जीत मिली, तो जगदीशपुर के पूर्व विधायक रहे श्रीभगवान सिंह को 15 साल बाद फिर जीत मिली है। ऐसे में इस बार जिले की शाहपुर और अगिआंव सीट पर तो ऐसे प्रत्याशियों को जीत मिली है, जिन्होंने अब तक कभी विधानसभा का चुनाव भी नहीं लड़ा था और पहली बार ही मैदान में जंग जीत गये हैं। शाहपुर से भाजपा के राकेश रंजन ओझा और अगिआंव से महेश पासवान को जीत मिली है। वहीं संदेश सीट पर भी नए चेहरे को जीत मिली है, हालांकि संदेश से जीते राधाचरण साह विधानसभा का चुनाव...