कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती विजयनगर में मनाई। उन्होंने उनके फोटो पर माल्यार्पण कर 51 कंबल वितरण किए और मिठाई बांटी। गहमरी ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा। वे भोजपुरी से बेहद लगाव रखते थे और स्वभाव से सरल और बड़े दिल वाले व्यक्ति थे। यहां डॉ आनंद झा, छोटे लाला, अमित यादव, रमाकांत धीरू, भारद्वाज दीपू, मनोज, विवेक, संजू, पंकज यादव, मनोज गब्बर भाई, धीरेंद्र पासवान, अरविंद बेली आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...