लखनऊ, अक्टूबर 4 -- लखनऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान में सफाई अभियान श्रमदान किया गया। अभियान में नगर निगम एवं संगठन के लोग शामिल रहे। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय, अवधेश, मनीष पौद्दार, रामविलास यादव, तिरथ राम, सुरेश कुशवाहा, रामयतन यादव, विजय यादव, अंगदराम ओझा आदि का विशेष योगदान रहा। प्रभुनाथ ने छठ महापर्व पर दो दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री से की। बताया कि 41वां छठ महापर्व 27 एवं 28 अक्तूबर को छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.