सासाराम, मई 19 -- सूर्यपुरा,एक संवाददाता। बलिहार पंचायत की खरोज गांव में मां काली पूजा के अवसर पर आयोजित भोजपुरी संगीत महोत्सव में गायक गोलू राजा ने अपनी गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी गायिका ऋतु राय ने गणेश वंदना सबका से पहिले राऊर होखे ला पूजनवा महान बानी हे गौरी के ललनवा, महान बानी रउरा...से की। इसके बाद कई गीत पेश कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं गोलू राजा के मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई, जो अंत तक जारी रही। आयोजक मंडल द्वारा कलाकारो के अलावे प्रतिष्ठित लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विक्की तिवारी ने किया। मौके पर मुखिया रंजीत सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुन...